Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,नए जोड़े को दिया आशीर्वाद

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर उसे आशीर्वाद दिया। रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए थे, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है, केंद्रीय व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही है खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

●राजनाथ सिंह,(केंद्रीय रक्षा मंत्री)

वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। और इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है। हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे, हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार को राजस्थान की जिम्मेदारी

More in Uncategorized

Trending News