Connect with us

उत्तर प्रदेश

अज्ञात बदमाशों ने एसडीएम की पत्नी की छीनी चेन

गाजियाबाद। अज्ञात बदमाशों ने उपजिलाधिकारी की पत्नी से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।गाजियाबाद के इंदिरा पुरम थाना सेक्टर नौ में फर्रुखाबाद के एसडीएम संजय सिंह की पत्नी अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह 11.28 बजे दूध लेने गई थीं। वह घर से 50-60 मीटर दूर दुकान से दूध लेकर लौट रही थीं।

इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने चेन झपट ली। बदमाश धक्का देकर फरार हो गए। उनका दूध का पैकेट भी दूर जाकर गिरा। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने उन्हें उठाया और उनकी मदद की। गले में खरोंच आई है और घुटने में भी चोट लगी है। उन्होंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News