Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather: दून समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी ना होने से तापमान पर असर देखने को मिला है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज यानी नौ जनवरी को भी प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहेगा। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
हालांकि सुबह पर्वतीय इलाकों समेत धूप देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि सूखी ठंड से फिलहाल कोई राहत नही मिलने वाली। आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो 14 जनवरी तक राज्य में कुछ ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विवादों के बीच शैलजा से मिले हरीश रावत, पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर दिया बड़ा संदेश

More in Uncategorized

Trending News