Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 23 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

 

uttarakhand weather

Uttarakhand  Weather Update:  मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 23 जुलाई, बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है। पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।तो वहीं पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार है।

23 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

तो वहीं मौसम विभाग ने 24 और 25 जुलाई को भी कई जिलों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की है। लोगों को चेतावनी भी दी है कि भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़क-राजमार्ग आदि बाधित हो सकते है। साथ ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 6 सितम्बर को होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News