Connect with us

Uncategorized

uttarakhand-weather-news-उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले

Weather Update:

uttarakhand-weather-news-उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पहाड़ों की ओर घूमने जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो दिन (28-29 मई) के लिए बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि
मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की उम्मीद है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए संबंधित जिलों को सतर्क रहने तथा एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
देहरादून मौसम केंद्र ने गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की गति से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है और कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी गई है।

यह भी पढ़ें -  प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद

टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में भी होगी बारिश
इस दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद अगले दो दिनों यानि 30 और 31 मई के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जिलों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बचाव के लिए लोगों से की गई खास अपील
प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। उन्होंने लोगों से मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

More in Uncategorized

Trending News