Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी अंधड़ की चेतावनी, संभलकर रहें

 

mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते दिन दो दिनों से लोगों भीषण गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में ये सिलसिला 31 मई को भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज खराब रहेगा।

उत्तराखंड में 31 मई को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 31 मई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ।

उत्तराखंड में 1 जून को कैसा रहेगा मौसम? (1 june weather update)

मौसम विभाग की माने तो 1 जून यानी कल भी प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत में भी गरज-चमक की चेतावनी है जारी की है। बता दें देहरादून में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ हवा भी साफ कर दी है।

100 से नीचे पहुंचा देहरादून शहर का AQI

प्री-मानसून बारिश के बाद शहर का AQI 100 से नीचे पहुंच गया है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कम हुए हैं। इसका असर शहर के आसमान पर भी दिखा, जो पहले के मुकाबले ज्यादा साफ नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से फिलहाल प्रदूषण का स्तर कम हुआ है और लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला है।

More in Uncategorized

Trending News