Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather : 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, ये जिले रेड अलर्ट पर

आज भी उत्तराखंड का मौसम बिगड़ा रहने वाला है। अगले दो-तीन दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रीय रहने वाला है। आज भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 20 जुलाई के लिए कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने भी लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और एलर्ट रहने की अपील की है।

Uttarakhand Weather: रेड अलर्ट पर उत्तराखंड!
उत्तराखंड में आज मौसम बहुत ज्यादा बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के लिए आने वाले दिनों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। 20 से 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

20 JULY को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी एवं पौड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

21 JULY को भी भारी बारिश के आसार
21 जुलाई को देहरादून एवं बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली के साथ बहुत ही तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा की संभावना के कारण येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:- ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले बंद रहेंगे स्कूल..

22 JULY को भी जारी रहेगा तेज बारिश का दौर
22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली एवं तेज वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

अलर्ट पर उत्तराखंड
सचिव आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, जिला आपदा परिचालन केंद्रों को 24×7 सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा भूस्खलन संभावित मार्गों पर आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रियों से अपील
सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों, चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें

More in Uncategorized

Trending News