Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी बारिश और बर्फबारी

बदलने वाला है मौसम

प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीचे जहां एक ओर मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है । तो वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला दिक्कतें बढ़ा रहा है। अब प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहेगी। जबकि कुछ इलाकों में कोहरा परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पांच जनवरी से मौसम बदलेगा। छह जनवरी से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

इस दिन से होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके सक्रिय होने से इसका प्रभाव 5 जनवरी से ही नजर आएगा। प्रदेश में 6 जनवरी से हल्की बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं प्रदेश के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है

Ad
यह भी पढ़ें -  समुदाय विशेष मेडिकल व्यवसायी नें नाबालिक के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को भेजा जेल।

More in Uncategorized

Trending News