Connect with us

Uncategorized

वंदना कटारिया राष्ट्रीय खेल में नहीं आएगी नजर

मीनाक्षी

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की हॉकी टीम घोषित हो गई है। प्रदेश की हॉकी टीम में प्रदेश की स्टार खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी वंदना कटारिया और ओलंपिक टीम चपन के कैंप में रहे बॉबी धामी का नाम शामिल नहीं है। दोनों खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया लीग में बिजी होने के कारण राष्ट्रीय खेल में शामिल होने पर असमर्थता जतापी है। राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हरिद्वार में 4 फरवरी से 12 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए हरिद्वार में हॉकी उत्तराखंड ने खिलाड़ियों का कैंप लगाया था। गुरुवार को हल्द्वानी में हॉकी उत्तराखंड के सचिव नरेंद्र बाफिला ने प्रदेश की पुरुष और महिला टीम की सूची घोषित कर दी है। टीम में एजी, सर्विसेज में खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। वहीं वंदना और बॉबी के टीम में शामिल नहीं होने पर बताया कि दोनों खिलाडियों का नाम रखा गया था। मगर दोनों ही मौजूदा समय में हॉकी इंडिया लीग खेल रहे हैं, जिसके बाद एचआईएल प्रो लीग के लिए कैंप में शामिल होना है। जिस कारण दोनों खिलाड़ियों ने असमर्थता जतायी थी।गुलसवा-गोलकीपर, तनुजा, सिमरन, हेमा सिंह, ममता भट्ट, पूजा कलूरा, प्रीति शर्मा, रीतु सिंह, बीना पांडे, स्वर्णिका रावत, खुशी कटारिया, अंकिता मिश्रा, सलोनी पिलखवाल, आरती कलूरा, बबीता यादव, मुस्कान, ज्योति मेहरा और कहकसा अली।

पुरुष टीम

ऋषद माहेश्वरी-गोलकीपर, ऋषव- गोलकीपर, नवीन प्रसाद, गोविंद रावत, सूरज कुमार, अभिषेक, रोहित सिंह चौहान, लोकेश बोरा, पवन सिंह चौहान, अनुराग कुमार, दीपक सिंह, ललित नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, विरेंद्र कोरंगा, दिदित बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, विशाल कुमार, शाहनवाज हसन।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पहुंचे धामी , शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News