Connect with us

गढ़वाल

गरुड़ गंगा जोशीमठ मार्ग में वाहन दुर्घटना, पांच की मौत

जोशीमठ। उत्तराखंड में एक तरफ कोरना का संकट बढ़ा हुआ है वहीं दूसरी ओर वाहन दुर्घटनाओं से लोगों के मौत का सिलसिला लगातार जारी है। विगत रात्रि जोशीमठ गरुड़ गंगा और पीपलकोटी मार्ग पर रात्रि के समय एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु होने का समाचार आ रहा है।


जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है और सड़क पर किसी भी तरह का कोई संकेत नहीं लगाया गया है कि आगे खतरा है अथवा रेलिंग नहीं है। सड़क निर्माणकर्ताओं की लापरवाही के चलते पांच लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। संकेत न होने से वाहन चालक ज़रा भी संभल नहीं पाया और सीधे करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरे।

More in गढ़वाल

Trending News