Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा दोहरे तेवर, 21 मई को गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज दोहरा रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग की माने तो 21 मई को पहाड़ों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहेगा।

21 मई को कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 21 मई को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ-साथ वैज्ञानिकों ने गर्जना, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मैदानी जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो मैदानी जिलों में आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने और तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के डीएम सविन बंसल ने सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून शहर और आस-पास के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जिसमें जॉली ग्रांट और डोईवाला क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए, जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, नगर निकाय, शिक्षा, श्रम और आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक एहतियाती और राहत उपायों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

DEOC को रखा जाएगा 24×7 सक्रिय

डीएम के निर्देशों के अनुसार, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) को 24×7 सक्रिय रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं, ORS, IV तरल पदार्थों और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। लू और निर्जलीकरण से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Badrinath Dham चढ़ावा चोरी: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रमोद नौटियाल

वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छायादार स्थल और वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित की जाएगी। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और पेयजल व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। जल संस्थान एवं पेयजल विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश

शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह मौजूदा मौसम की स्थितियों के अनुसार, स्कूलों के खुलने के समय में ज़रूरी बदलाव करने और छुट्टियों की घोषणा करने के संबंध में निर्णय ले। आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों के लिए पीने के पर्याप्त पानी और प्राथमिक उपचार की सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाना है। ज़िला प्रशासन ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और गांव-स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों की नियमित निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं

More in Uncategorized

Trending News