Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, आज इन दो जिलों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है. जिसके बाद से ही प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि सोमवार को कुमाऊं मंडल के दो जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि इन दिनों प्रदेशभर में तेज धूप खिली हुई है. लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है.मानसून सीजन की बात करें तो उत्तराखंड में बारिश सामान्य हुई. लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हुई जिस कारण काफी नुकसान भी हुआ है. यूं तो पूरे जून महीने में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई. वहीं अगस्त में भी नौ प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई. बात करें अगर सितंबर में हुई बारिश की तो इस महीने में प्रदेशभर में 55% ज्यादा बारिश दर्ज की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी के पास रोडवेज बस हादसा, हल्द्वानी-देहरादून रूट पर मची चीख-पुकार

More in Uncategorized

Trending News