Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक इन इलाकों मे होगी बारिश

प्रदेश में आज मौसम करवट लेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होगी जिस से तापमान में कमी आ सकती है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती गै। बता दें कि मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिस से लोगों को गर्मी खूब परेशान कर रही है।

आज पहाड़ से लेकर मैदान तक इन इलाकों मे होगी बारिश
बुधवार को प्रदेश का मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

खासकर कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ-कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। जिस से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मंगलवार को गर्मी ने लोगों को किया परेशान
बात करें मंगलवार को तापमान की तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मंगलवार को दून का तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल हल्द्वानी, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का भी रहा। तापमान बढ़ने के कारण दिन के साथ ही लोगों को गर्मी ने रात को भी परेशान किया।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड, पहली बार 17.79 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

More in Uncategorized

Trending News