Connect with us

Uncategorized

क्रिकेटर श्वेता का गृह क्षेत्र पहुँचने पर भव्य स्वागत

थल। क्रिकेटर श्वेता वर्मा का अपने गृह क्षेत्र थल पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम मां कमला वर्मा ने बेटी स्वेता को तिलक लगाकर गले लगाया। बेटी ने भी माँ से आर्शीवाद लिया। श्वेता वर्मा के साथ कोच लियाकत अली, संजय ठाकुर अल्मोड़ा से साथ में आये हैं।

स्वेता अपने घर पहुंचने पर गदगद है, इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा वर्मा, कमला वर्मा, सीमा बिष्ट, दीपा जोशी, गरिमा जोशी, नीता पपनै, राज्य आन्दोलन कारी गोविंद लाल वर्मा, सन्तोष वर्मा, दिनेश पाठक, सुनील गोस्वामी, नानू वर्मा आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि श्वेता वर्मा एम डी हाईलेनडर काशीपुर एकेडमी से खेलती है। अभी लखनऊ में हुई श्रृंखला के दौरान श्वेता को खेलने मौका मिला था ।

यह भी पढ़ें -  स्पेशल ओलंपिक में चमके विशेष खिलाड़ी, दीप्ती रावत भारद्वाज ने बढ़ाया हौसला
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News