Connect with us

दिल्ली

आखिर क्यों राहुल गांधी के घर दिल्ली में अचानक पहुंची पुलिस…. ये है बड़ी वजह

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा उनके घर नोटिस के मामले में पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने श्रीनगर में भारत जोड़ो के दौरान यौन उत्पीड़न पीड़ितों को लेकर बयान दिया था। राहुल गांधी के इसी बयान पर दिल्ली पुलिस अब उनके घर पहुंची है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के दिए यौन उत्पीड़न वाले बयान पर दिल्ली पुलिस राहुल गांधी को पहले ही नोटिस भेज चुकी है।दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में आखिरी दिन राहुल गांधी ने कहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। मामले पर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पूछा था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है। पुलिस ने राहुल गांधी से इन महिलाओं की डिटेल भी देने के लिए कहा था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर आज सुबह 10.30 बजे अचानक दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई। स्पेशल सीपी सागरप्रीत हुड्डा मय टीम राहुल गांधी के घर भेजे गये नोटिस के सिलसिले में पहुंचे थे। राहुल के घर के बाहर स्पेशल सीपी ने मीडिया को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि पूरी जानकारी हमें मिले ताकि जल्दी से जल्दी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सके।

जो पीड़ित हैं उन्हें न्याय मिल सके। उसी सिलसिले में आज मैं खुद माननीय सांसद महोदय से जानकारी लेने के लिए यहां आया हूं।जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या राहुल गांधी से आपका कोई संपर्क हो पाया है? स्पेशल सीपी सागरप्रीत ने कहा कि उनके स्टाफ को मैसेज दे दिया गया है। श्रीनगर में बयान दिया गया था तो इसमें दिल्ली पुलिस का क्या रोल है? इस सवाल के जवाब में पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो यात्रा थी, वह दिल्ली से भी गुजरी थी।

यह भी पढ़ें -  डेटा ट्रैफिक मामले में जियो ने दुनिया कर लिया मुठ्ठी में, चीन को पीछे धकेला

यात्रा के दौरान मैं खुद भी वहां उपस्थित था। हमारे काफी पुलिस अधिकारी थे क्योंकि राहुल गांधी जी यहां रहते हैं और यात्रा भी यहां से गुजरी थी। ऐसे में हम चाहते हैं कि कोई भी ऐसी विक्टिम है तो उसके बारे में हमें जानकारी मिले। वे अगर दिल्ली के हैं तो हम फौरन कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देंगे। अगर पीड़ित किसी दूसरे प्रदेश से है तो उसके बारे में भी हम…।हमने देखा, यात्रा में कोई महिला रो तो नहीं रही थी स्पेशल सीपी ने आगे कहा कि जो बयान दिया गया था वह सोशल मीडिया में काफी स्प्रेड हुआ था। हमने उसको देखा।

हमने इंटरनली दिल्ली में यात्रा के दौरान के वीडियो भी देखे कि क्या इस तरह की महिलाएं थीं, जो रो रही हों और राहुल गांधी जी से मिली हों। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी जांच में इस तरह का कुछ पता नहीं चला। उसके बाद हमने इस बारे में राहुल गांधी जी से चर्चा करने के बारे में सोचा। लेकिन वह विदेश गए थे। जैसे ही वह आए तो हमने उनसे अनुरोध किया कि आप उनके बारे में जानकारी दीजिए जिससे उनका आगे नुकसान न हो।

स्पेशल सीपी ने कहा कि कई बार क्या होता है कि जैसे कोई पीड़ित है, समय पर कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित किया जाना जारी रह सकता है। हो सकता है उसमें कुछ महिलाएं नाबालिग हों। उसमें पॉक्सो एक्ट भी लग सकता है। इन सारी जानकारियों को लेने के लिए हम राहुल जी के घर आए हुए थे।दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को उनकी उस टिप्पणी पर नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1 बजे तक 37.33 प्रतिशत मतदान

अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कुछ सवाल भेजे थे। पुलिस ने राहुल गांधी से कहा था कि वह उन महिलाओं के बारे में जानकारी दें जिन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में उनसे कहा था।

पुलिस के मुताबिक राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में कहा था कि मैंने सुना है कि महिलाओं पर यौन हमला किया जा रहा है। पुलिस ने इस पर नोटिस में कहा था कि वह उन महिलाओं के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दिल्ली

Trending News