Connect with us

Uncategorized

घास काटने गई महिला भी लापता, तलाश जारी

मीनाक्षी

ओखलकांडा। यहां बसोटिया नदी के पास घास काटने गई महिला लापता हो गई है.लापता महिला की चप्पल और दराती नदी किनारे मिलने से उसके नदी में बहने की आशंका से सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बुधवार देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम सभा बड़ौन तोक की बसोटिया निवासी 50 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी तेजराम घर के पास ही घास काटने गई थी जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, ग्रामीणों के मुताबिक भारी बारिश के दौरान बसोटिया नदी में महिला की बहने की आशंका जताई है, वहीं विधायक रामसिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंच जानकारी ली। काफी खोज बीन करने के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। एसडीएम धारी के एन गोस्वामी का कहना है कि परिजनों द्वारा गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। महिला की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News