Connect with us

Uncategorized

भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद होंगे Yamunotri Dham के कपाट, अब यहां होंगे दर्शन

bhaiya dooj door closes on bhailya dooj 23rd october

Uttarkashi: गुरुवार 23 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भाई दूज(bhaiya dooj) के पावन पर्व पर ये कपाट बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला में छह महीने शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे।

भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद होंगे Yamunotri Dham के कपाट

श्रद्धालुओं का अंतिम दर्शन 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने तक ही संभव होगा। ऐसे में मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर दर्शन हेतु पहुंचने की अपील की। छह माह की शीतकालीन अवधि में अब मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना उनके मायके खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में होंगे। परंपरा के अनुसार, इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम से रवाना होगी। जहां से वे अपनी बहन को मायके लाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं, चम्पावत और टनकपुर में लगेगा विशेष कैंप

More in Uncategorized

Trending News