Connect with us

Uncategorized

शराब की दुकानों पर प्रशासन का छापा, ओवररेटिंग समेत कई गड़बड़ियां पकड़ीं

देहरादून में शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने यानी ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर देर रात जिलेभर में शराब की दुकानों पर व्यापक चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया गया। अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने कई क्षेत्रों में दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर, रेट लिस्ट और सेल्समैन की वैधता समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की। भौगोलिकसंदर्भ

ISBT की दुकान पर ओवररेटिंग की पुष्टि
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और SDM सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में शराब की दुकानों की जांच की गई। ISBT स्थित शराब की दुकान में ओवररेटिंग की शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान दुकान पर रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मेल नहीं खाए। इसके अलावा दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी मिले और निर्धारित रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं थी। टीम ने दुकान के स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।

प्रेमनगर में नहीं मिला स्टॉक रजिस्टर अपडेट
एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्रों में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। प्रेमनगर स्थित एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया। यहां भी अनधिकृत सेल्समैन मिलने पर टीम ने स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की।

जाखन और राजपुर रोड पर भी मिली अनियमितताएं
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह के नेतृत्व में जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई। कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। इसके अलावा रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी और कुछ दुकानों पर अनधिकृत सेल्समैन पाए गए। आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी कई दुकानों पर प्रदर्शित नहीं मिला। जांच के दौरान ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए। विक्रेताओं की ओर से भी ओवररेटिंग से जुड़ी शिकायतें टीम को दी गईं, जिनका मौके पर संज्ञान लिया गया।

यह भी पढ़ें -  BJP कोर कमेटी की बैठक आज, 2027 की रणनीति पर मंथन

शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों से बिक्री कराने और अभिलेखों में अनियमितता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। देर रात चले इस विशेष अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

More in Uncategorized

Trending News