Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा 08 स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


पिथौरागढ़। जनपद को स्वच्छ एवम कूड़ा मुक्त करने की कवायत अब तेज हो गई है इसी क्रम में आज जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा जनपद के 08 विकासखंडों हेतु 08 स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये वाहन जनपद के 08 विकासखंडो में जाकर स्थानीय जनता को गीले एवम सूखे कूड़े के उचित निस्तारण के बारे जानकारी देकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को कूड़ा मुक्त करना उनकी प्रथम प्राथमिकताओं में है। जिस हेतु इन स्वच्छता वाहनों को जनपद के विकासखंडों हेतु स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रवाना किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक स्वजल दिनेश सिंह, वीडीओ बिण नरेंद्र खोलिया, वीडीओ मूनाकोट आशा मेहता, रिप के परियोजना प्रबंधक प्रदीप आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भारी बर्फबारी में केदारनाथ पहुंची Gen-Z!, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया खास संदेश

More in उत्तराखण्ड

Trending News