Connect with us

उत्तराखण्ड

बीजेपी का 1 दिवसीय मीडिया वर्कशॉप का सीएम ने किया शुभारंभ,2022 चुनाव के किये लिए दिए जाएंगे महत्वपूर्ण टिप्स

देहरादून। बीजेपी के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि यहां पर भाजपा के द्वारा एक दिवसीय मीडिया वर्कशॉप शुरू हो गई है।इस मीडिया वर्कशॉप का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया।बता दे कि इस वर्कशॉप में भाजपा की प्रदेश मीडिया टीम को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे। इसमें भाजपा अपने प्रवक्ताओं को खासतौर पर यह बताने का प्रयास करेगी कि किस तरह से मुद्दों को मीडिया के सामने पेश करना है।

मीडिया वर्कशॉप में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का कार्यक्रम भी तय किया गया है।बीजेपी की एकदिवसीय मीडिया कार्यशाला देहरादून में शुरू हो गई है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस मीडिया कार्यशाला में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, जिलों की मीडिया टीम व विभिन्न मोर्चों की मीडिया टीम के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

इस मीडिया कार्यशाला में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का मार्गदर्शन भी प्रदेश मीडिया टीम को मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि सरकार की बात आम जनता तक पहुंचे।2022 के मद्देनजर बीजेपी अपनी मीडिया टीम को और धार देने में जुटी हुई है। जिससे सरकार का पूरा पक्ष बेहतर तरीके से जनता के बीच में रखा जाए।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News