Connect with us

उत्तराखण्ड

12 वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिगों ने किया यौन शोषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उत्तराखंड में यौन शोषण के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे कई मामले होते हैं जहां पर लोग अपनी बदनामी के डर से इन मामलों को पुलिस के आगे दर्ज नहीं कराते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने परिवार के जिस व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटिया हरकत हुई हो उस को इंसाफ दिलाने के लिए मामले को दर्ज कराते हैं ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, बता दे कि यौन शोषण मामले में देहरादून से बड़ी खबर आ रही है,राजपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ तीन नाबालिगों की ओर से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। राजपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। एसओ राकेश शाह ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में आकर बुधवार को सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाले तीन नाबालिगों ने उनकी 12 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत की गई और उसका यौन शोषण किया। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए जांच महिला दारोगा विनयता चौहान को सौंपी गई। प्रकरण में देर रात तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। बाल कल्याण अधिकारी एवं चाइल्ड हेल्प लाइन को बुलवाकर तीनों नाबालिगों की काउंसलिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार

More in उत्तराखण्ड

Trending News