Connect with us

उत्तराखण्ड

माणा कैंप के पास हुए हिमस्खलन में दबे 57 मजदूरों में से 15 को निकाला

भारी बर्फबारी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद

चमोली। माणा कैंप के पास आज सुबह करीब आठ बजे हिमस्खलन हो गया। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। रेस्क्यू अभियान जारी है।

एसडीआरएफ के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दबे थे। अब तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
चमाेली में हिमस्खलन की घटना ने साल 2021 में चमोली के रैणी में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा की याद दिला दी। तब ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा में बाढ़ के कारण 206 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कई अब भी लापता हैं ।
इधर चमोली में हिमस्खलन को लेकर अब सीएम धामी ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम अचानक देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से हिमस्खलन की घटना की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News