Connect with us

उत्तराखण्ड

एसएसपी पौड़ी का कड़ा रुख, कोटद्वार पुलिस ने दो दिन में की दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन में सीज, अब तक 17 सीज

कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशन में कोटद्वार पुलिस लगातार खनन माफियाओं की कमर तोड़ रही है। पिछले दो दिनों में कोटद्वार पुलिस दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक 17 ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया जा चुका है। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशन के खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने देर रात गाड़ीघाट और ग्रास्टन गंज से दो ट्रैक्टर ट्रालियों का अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। पुलिस टीम ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को भेज दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

More in उत्तराखण्ड

Trending News