Connect with us

उत्तराखण्ड

पैसों के लेन देन व दुकान लगाने को लेकर दो महिला पक्षों के बीच मारपीट,देखें वीडियो

हाथापाई में महिलाएं भी कम नहीं

रिपोर्टर भुवन ठठोला

नैनीताल। पैसों के लेन देन व दुकान लगाने को लेकर दो महिला पक्षों के बीच मल्लीताल पंत पार्क में बीच जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसमें एक पक्ष की महिलाओं व उसके दो बेटों द्वारा दूसरे पक्ष की महिला के बेटे में जमकर लात घुसे और डंडे से पिटना शुरु कर दिया। जिसमें एक युवक घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दो महिलाओं के बीच पैसों के लेनदेन व दुकान लगाने को लेकर इतना विवाद हुआ कि इसमें मारपीट हो गई। इससे वहां स्थानीय और पर्यटकों की भीड़ एकत्रित हो गई सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला लड़ती रही। मामला शांत ना होता देख पुलिस महिलाओं के बेटों को गाड़ी में बैठा कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और शांति भंग करने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने फड व्यवसायों को भी जमकर फटकार लगाई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News