Connect with us

उत्तराखण्ड

25 हजार का ईनामी हत्यारा दीपक हल्द्वानी से गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को सोमवार को एसटीएफ ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है।

दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी। इसके बाद सजायाफ्ता दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला था।

पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरी-केदार QR कोड दान विवाद में मिले नए दस्तावेज!, पूर्व BKTC अध्यक्ष ने उठाई SIT जांच की मांग
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News