Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा राज में तीसरे मुख्यमंत्री भी हवाई घोषणाओं में माहिर:उपाध्याय

शान्तिपुरी। कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार पिछले दो मुख्यमंत्रियों ने उत्तराखंड की आम जनमानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखा, उसी प्रकार तीसरे मुख्यमंत्री भी अपना कार्यकाल पूरा करने में हवाई घोषणाओं का अंबार लगा रहे हैं। जबकि धरातल पर मूलभूत समस्याएं ज्यों की त्यों खड़ी है। उधम सिंह नगर तराई क्षेत्र से होने के बावजूद मुख्यमंत्री उधम सिंह नगर की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यहां की विधानसभाओं की दुर्दशा सुधारने में अब तक पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। किच्छा विधानसभा में विधायक अपने 10 साल के संपूर्ण कार्यकाल में विधानसभा को गड्ढा मुक्त कराने में फेल हो गए हैं। पूरी विधानसभा में गड्ढ़ा युक्त सड़कों में आये दिन एक्सीडेंट से सैंकडों बच्चे, बुजुर्ग, महिलायें व युवा अपनी जान गवां चुके हैं। सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए के विज्ञापनों से दुर्घटनाऐं कम नही होती।

सड़कों का चौड़ीकरण, गुणवत्ता और दुर्घटना जोन निर्धारण करने में तथा सुधारने में प्रशासन और भाजपा सरकार नाकाम साबित हुयी है। श्री उपाध्याय ने कहा जीर्ण क्षीर्ण सड़क के कारण होने वाली दुर्घटना मृत्यु पर 10 लाख प्रति व्यक्ति मुआवजे का प्रावधान किया जाए। नगला वासियों को हाई कोर्ट से जो बेदखली के आदेश हो रहे हैं। उन्हें कहीं अन्यंत्र स्थान पर भूमि धरी का हक देते हुए अन्यंत्र बसाने के लिए सरकार तुरंत व्यवस्था करें। उन्होंने ग्राम सभा नजीबाबाद ढ़ौराडाम क्षेत्रों में 60 वर्षों से रहने वाले निवासियों को मालिकाना हक दिये जाने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के गुरुवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान किच्छा में आने पर चुटकी भरे अंदाज में कहा कि जिस स्थान पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है उससे 200 मीटर की दूरी में नशे की सामग्री बड़े आसानी से उपलब्ध हो जाती है। अवैध नशे का कारोबार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा है। स्वच्छता और साफ-सफाई का इतना बुरा हाल है कि अस्पताल, रोडवेज, तहसील तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के आसपास गंदगी के अंबार लगे हैं। गडरिया बाग में विधि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा हाई कोर्ट द्वारा की गई थी। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अपनी विधानसभा डोईवाला में बिना हाईकोर्ट की परमिशन के स्थानांतरित करने के लिए शिलान्यास किया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट में निर्देशों का उल्लंघन करने पर मामला दायर है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

विधि विश्वविद्यालय को पुनः गडरिया बाग में स्थानांतरित किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हेली सेवाओं पर भाजपा सरकार की दोहरी मानसिकता और झूठी घोषणाएं की पोल खुल चुकी है। पहले 20 सीटर विमान में यात्री लगभग 15 सौ रू० में सफर कर सकता था। आज हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर कंधे थपथपा रही भाजपा सरकार उसी सफर के लिए साढ़े चार हजार से लेकर दस हजार रू० तक वसूल कर जनता को लुटवाने पर तुली है तथा “उड़े देश का आम नागरिक” जैसे जुमले फेल हो चुके हैं। राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में विधायक शुक्ला जी ने 4 साल पहले ₹10 लाख देने की घोषणा की थी , जनप्रतिनिधि को विद्या के मंदिर में ऐसी झूठी घोषणा विद्या के मंदिर में शोभा नहीं देता अभी तक रुपया स्कूल पर नहीं पहुंच पाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News