Connect with us

Uncategorized

57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज द्वारा लोकपर्व हरेला के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित

रिपोर्ट- विनोद पाल
चम्पावत – मनोहर लाल, कमान्डेंट 57 बटालियन एस.एस. बी. के नेतृत्व में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में किया गया | जिसमें वन विभाग चौरगलिया एवं एस.एस.बी. के जवानों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व उप कमांडेंट दीपक सिंह जायडा ने किया, जबकि आयोजन वाहिनी कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।पौधारोपण से पूर्व आयोजित सभा को उप कमांडेंट दीपक सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित लोगों को “एक वृक्ष अपनी माँ के नाम” लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने अपनी माताओं के नाम पर वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में एस,एस,बी,की ओर से दीपक तोमर, उप कमांडेंट,अरविंद कुमार, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक मुन्नी बाई, राजू कुमार सिंह, महिपाल सिंह, तथा वन विभाग से पनिराम, उप-वन क्षेत्राधिकारी, अनिल बहुगुणा, वन दरोगा, सुरेश सिंह, वन बिट अधिकारी, देवेन्द्र सिंह, वन बिट अधिकारी, विवेक कुमार एवं रवि कुमार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News