Connect with us

उत्तराखण्ड

6 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

सल्ट। यहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान 06 पेटी अवैध शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सल्ट थानाध्यक्ष गोविन्द सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, कि इसी बीच सल्ट के चिमटाखाल तिराहे पर SKODA कार संख्या UK—04 R-0900 के चालक पंकज कुमार पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम कोठलगांव, पोस्ट तोल्यो, तहसील सल्ट जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से वाहन में रखी गई 06 पेटी शराब बरामद हुई। यह शराब 03 जूट के बोरों में रखी गई थी। जिनमें कुल 280 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का थी। जिसकी कीमत 21000 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर लिया है। चालक के खिलाफ थाना सल्ट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
गौरतलब है कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस की नजर चौकस है। कई अन्य कार्यवाहियों के साथ ही शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी कारण आए दिन तस्करी की शराब पकड़ी जा रही है। कई दिनों से लगातार अवैध शराब पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब बांटे जाने के मकसद से अधिक तस्करी की जाने लगी है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News