Connect with us

Uncategorized

सोहेल हत्याकांड से जुड़ा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपियों से पिस्टल-तमंचे बरामद

 

Arms Act

देहरादून में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस और एसओजी टीम ने 15 हजार के इनामी आरोपी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सोहेल हत्याकांड से जुड़ा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

देहरादून एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची।

पुलिया के नीचे बैठकर कर रहे थे सौदा

पुलिस ने निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया के नीचे बैठे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान फरहान पुत्र शौकीन निवासी लंढौरा हरिद्वार, फरमान बेग पुत्र शफीक बेग निवासी आजाद कॉलोनी देहरादून और जैद पुत्र इकबाल निवासी लंढौरा हरिद्वार के रूप में हुई।

लंढौरा से बेचने के लिए लाए थे हथियार

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, दो खाली मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो देशी तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार लंढौरा क्षेत्र से लाकर फरमान को बेचने के लिए दिए जाने थे।

भुड्डी हत्याकांड से जुड़ा है इनामी आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को भुड्डी गांव में हुए सोहेल हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल आरोपी फरहान ने ही उपलब्ध कराई थी। इस मामले में वह कोतवाली पटेलनगर में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें -  22 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, एक क्लिक में पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के हथियारों के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Ad

More in Uncategorized

Trending News