Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: शिमला बाईपास पर भीषण ट्रक हादसा, चालक की जलकर मौत

देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहे के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की जलकर मौत हो गई। हादसा रात के समय हुआ, जब टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कुल्हाल चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एक चालक की मौत, दूसरा फरार

पुलिस जांच में मृतक चालक की पहचान पवन कुमार साहिब (जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। शव को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भेज दिया गया। वहीं, दूसरा चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन नंबरों के आधार पर फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पहुंचे धामी , शहीदों को दी श्रद्धांजलि

More in उत्तराखण्ड

Trending News