Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से घर में घुस कर छेड़छाड़ करने और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मुकदम दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सौंपी गई तहरीर में दिनेशपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 29 अगस्त की रात्रि में वह अपने घर के कमरे में सो रही थी उसके सास और ससुर बाहर सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी खिड़की से अंदर घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस पर चिल्लाने पर सास और ससुर भी कमरे में आ गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी के पिता और भाई भी वहां पहुंच गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोप है की कानूनी कार्रवाई करने पर उन्होंने परिवार को देख लेने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। दिनेशपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनेशपुर एसओ नंदन रावत ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, यहां देखें पूरी सूची

More in उत्तराखण्ड

Trending News