Connect with us

उत्तराखण्ड

सेक्स कांड के आरोपी ने मासूम बच्ची को मारी गोली

रुद्रपुर। सेक्स क्लिपिंग कांड में लिप्त रहे आरोपी दीपक जैन का दोबारा एक और मामला आया सामने आया है। जिसमें उसने 6 साल की मासूम बच्ची को गोली मार दी। इसके साथ ही इस घटना में अन्य 4 लोग घायल हुए हैं जिसमें से दो जिला अस्पताल रुद्रपुर में है। बाकी लोगों को उपचार के लिए जिला रामपुर में भेजा गया है ।

वहीं सूत्रों की माने तो जयचंद जैन के रिवाल्वर से दीपक जैन ने यह फायरिंग की है जिसके चलते उनके फार्म हाउस पर रहने वाले किराएदार के 6 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके होठ में गोली लगी है।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर में बताया कि फिलहाल वह मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी क्राइम मिथलेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की तहरीर आने के बाद इस पूरे मामले की तफ्तीश की जाएगी और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News