Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी बाथरूम में मृत पाए गए

हरिद्वार। लक्सर के एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी बाथरूम में मृत पाए गए। वह लक्सर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में AdJ के पद पर तैनात हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर पर स्टाफ के आने के बाद ADJ के निधन के पता चला। हरिद्वार में पोस्ट मार्टम किया गया। वे लगभग 42 साल के थे।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अरविंद नाथ लक्सर में अपर जिला जज के पद पर तैनात थे।

मिली जानकारी के मुताबिक आज ही उनकी बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने सुबह बेटी से बात भी की। इसके बाद वो कैसे बाथरूम में गिर गए। यह किसी को पता नहीं चला।

चूंकि, बाथरूम भीतर से बंद था तो किसी को इसका पता नहीं लग सका। गुरुवार को को उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल भी होना था। काफी देर तक बाहर नहीं आये तो कर्मचारी की सूचना पर दरवाजा तोड़ा गया। बाथरूम में अरविंद नाथ अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, STF ने बंगाल से मुख्य आरोपी को दबोचा

More in उत्तराखण्ड

Trending News