Connect with us

उत्तराखण्ड

ऊँचापुल में अतिक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन, खाली करने का अल्टीमेटम

उदयवीर सिंह

हल्द्वानी। शहर के ऊँचापुल क्षेत्र में नगर प्रशासन ने आज अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए  कार्रवाई की तैयारी कर दी है। प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल व जेसीवी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया।कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारी और अतिक्रमणकारी मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ समय की मांग की, जिस पर प्रशासन ने उन्हें कल शाम तक का समय दे दिया। इसके बाद नगर प्रशासन की टीम फिलहाल अपने लाव-लश्कर के साथ वापस लौट गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय तक चिन्हित क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कभी भी बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा सकता है।

सिटी मजिस्ट्रेट ए. पी बाजपेई ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों को स्वयं खाली कर दें। यदि तय समय  सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल बनी हुई है और कई दुकानदार अपने स्तर पर सामान हटाने की तैयारी में जुट गए हैं।


यह भी पढ़ें -  CM ने विकास कार्यों के लिए दी 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानें आपके जिले को क्या मिला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News