Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर चला प्रशासन का बुलडोज़र, ऊंचापुल चौराहे के चौड़ीकरण की शुरुआत

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

हल्द्वानी। लंबे समय से जाम और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे ऊंचापुल चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। प्रशासन की कार्रवाई के तहत अतिक्रमण की जद में आई बिल्डिंगों को तोड़ा जाना शुरू कर दिया गया है।


गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चिह्नित भवनों पर बुलडोज़र चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। चौड़ीकरण योजना के तहत सड़क की सीमा में आ रही कई दुकानों और भवनों को हटाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ऊंचापुल चौराहा शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां दिनभर यातायात का भारी दबाव रहता है। सड़क संकरी होने और अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी।

प्रशासन द्वारा पहले ही प्रभावित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  ग्रामसभा उचोलिगोठ में महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश। हेमा बनी निर्विरोध उप ग्राम प्रधान।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News