Connect with us

Uncategorized

जनपद टिहरी- कौड़ियाला में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान, 01 घायल व 01 की मौत।

राज्य मे सड़क हादसों को लेकर भी दुखद खबरें सामने आ रही हैं ताजा मामला आज शुक्रवार को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कौड़ियाला में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना मिलते ही SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त ट्रक (UK14C 5285) हिमतोली से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे, जिसमें चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरा घायल हो गया था।


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एक घायल को निकालकर अस्पताल भिजवाया। इसके उपरांत अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर नीचे उतरकर ट्रक चालक के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।


रेस्क्यू टीम का विवरण:-

  1. एस.आई. नीरज चौहान
  2. का0 सुभाष चंद्र
  3. का0 अनिल चौहान
  4. का0 अमित नौटियाल
  5. का0 विक्रम चौहान
Ad
यह भी पढ़ें -  Lokpal में जॉइंट सेक्रेटरी बनने की दौड़ में संजीव चतुर्वेदी, शासन ने दी हरी झंडी, लोकपाल करेगा फैसला

More in Uncategorized

Trending News