Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार लव जिहाद का मामला, मतांतरण कराकर सुखमति को बनाया शबनूर… हिरासत में आशिफ

हरिद्वार के लक्सर में एक मुस्लिम युवक पर छत्तीसगढ़ की हिंदू महिला को मतांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगा …और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार में एक गन्ने की चरखी पर काम करने के दौरान एक हिंदू महिला को झांसे में लेकर उसका मतांतरण कराने और निकाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया है।

इस बावत विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में महिला के बयान दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी आशिफ छत्तीसगढ़ में गन्ने की चरखी पर काम करता था। आरोप है कि वहीं साथ काम करने वाली एक हिंदू महिला को उसने अपने जाल में फंसा लिया।

दिसंबर 2025 में आरोपित महिला को अपने गांव ले आया। इसके बाद वह महिला को कलियर ले गया, जहां उसका मतांतरण कराकर नाम सुखमति से शबनूर कर दिया और निकाह रचा लिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आशिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशंका है कि मतांतरण और निकाह कराने की साजिश में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

झांसे में आई महिला भी है शादीशुदा

पुलिस को जांच में पता चला है कि आशिफ के झांसे में आई महिला सुखमति भी पहले से शादीशुदा है। उसका मायका छत्तीसगढ़ के जिला पंडितरिया थाना मंगूली में है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपित आशिफ को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  16 नवंबर से खुद दर्ज करें अपनी जानकारी!, उत्तराखंड में शुरू होगी स्व-गणना

उसके झांसे में आई महिला के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि आरोपित की साजिश का पर्दाफाश खुद उसकी पहली पत्नी ने किया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के साथ रह रहा है, जिसका उसने मतांतरण करवाकर निकाह किया है। इस सूचना पर हिंदू संगठनों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News