Connect with us

उत्तराखण्ड

अजय भट्ट ने हरदा को चुनाव को लेकर दिया जवाब

यूपी उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को कोविड का बहाना लेकर टालने के पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने कहा की पांच राज्यों के चुनाव में कहीं भी भाजपा के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। बल्कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव टालने के मूड में नहीं है। सिर्फ हाईकोर्ट द्वारा दी गई टिप्पणी को समझने की जरूरत है। क्योंकि कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी की थी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और जो चुनाव आयोग कहेगा उसी का पालन किया जाएगा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।
ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि भजापा चुनाव में हार के चलते कोविड का बहाना ले रही है और चुनाव को टालना चाहती है। लेकिन, अजय भट्ट ने यह स्पष्ट किया है कि भाजपा 5 राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है और जो चुनाव आयोग कहेगा उसका पूरा पालन किया जाएगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News