Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

रुड़की। यहां नेहरू स्टेडियम में आज उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजन से ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल व उनकी धर्मपत्नी वैजयंती माला मेयर गौरव गोयल प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं चैंपियनशिप में देश के सभी प्रदेशों से टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड, तमिलनाडु, विदर्भ जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल पांडिचेरी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़, पश्चिम यूपी की महिला वर्ग और पुरुष वर्ग की टीमें उपस्थित रही।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित झबरेड़ा विधायक प्रतिनिधि वैजयंती माला ने कहा कि खेल हमारे मनोरंजन के लिए तो आवयश्क है ही उसके साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है और खेलों से ही आज हमारे बच्चे अपना भविष्य बना रहे हैं.उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है हरिद्वार का नाम रोशन किया है और मुझे आशा है कि हमारी इन्हीं टीमों में से एक दिन हमारे बच्चे इंटरनेशनल स्तर तक खेलेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News