Connect with us

उत्तराखण्ड

घायल दंपति के लिए देवदूत बनी चम्पावत पुलिस


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर- खटीमा रोड पर लावारिस जानवरों की वजह से एक स्कूटी सवार दंपति हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि मौके पर पुलिस देवदूत की तरह मौजूद थी। जिस वजह से उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

गुरुवार को कोतवाल चंद्र मोहन सिंह अपने मातहतों के साथ जब टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में कानून एवं शांति व्यवस्था देखरेख ड्यूटी कर रहे थे, तभी देखा कि सड़क पर आवारा पशुओं के विचरण करने के कारण एक मोटरसाइकिल सवार दंपति अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस बल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल दंपति को सहायता प्रदान करते हुए सरकारी वाहन से उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया और उपचार करवाया। हादसे में पंकज जोशी व उनकी पत्नी पूजा जोशी निवासी छीनीगोठ टनकपुर घायल हुए हैं। तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बेकाबू कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पड़े युवक के ऊपर फिर चढ़ाई गाड़ी, CCTV में कैद हादसा

More in उत्तराखण्ड

Trending News