Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के अनिल सिंह बिष्ट की चमकी किस्मत dream11 से बने करोड़पति

ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर रातों-रात करोड़पति बन गए है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले अनिल सिंह बिष्ट की, जिन्होंने यूएई टी 20 मैच में अपनी टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीत ली है। इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम पाली के रहने वाले अनिल सिंह बिष्ट शहीद भगवान सिंह रिफिलिंग पेट्रोल पम्प पर नौकरी करते है। बताया गया है कि वह 2019 से ड्रीम 11 पर अपनी टीम बना रहे है परन्तु अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई थी।‌ उन्होंने कहा कि वे अब तक 9846 कॉन्टेस्ट खेल चुके है जिसमे वो 3 लाख 50 हजार रुपए की एंट्री फीस लगा कर गवां भी चुके है। परंतु बीते रोज आयोजित हुए यूएई की टी 20 लीग के मैच में उन्हें शानदार सफलता मिली। इस मैच के दौरान उनकी बनाई टीम को न केवल 744 अंक लेकर पहले स्थान रही बल्कि इसके साथ ही उन्होंने अपने करोड़पति बनने का सपना भी साकार कर लिया। बता दें अब उनके खाते में 70 लाख रुपए की धनराशि क्रेडिट हो गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का कहर: हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ा, दूसरी ओर फंसे ग्रामीण

More in Uncategorized

Trending News