Connect with us

Uncategorized

नशे पर प्रहार: रात के अंधेरे में चरस तस्करी कर रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा

 

stf-arrests-man-dealing-illegal-weapons udham singh nagar

चमोली में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम लगातार रंग ला रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में चमोली पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है। इसी अभियान के तहत कोतवाली चमोली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध चरस की तस्करी कर रहे एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

रात के अंधेरे में चरस तस्करी कर रहा शातिर तस्कर दबोचा

पुलिस के अनुसा रपुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट के नेतृत्व में देर रात कोतवाली चमोली पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान बिरही से आगे निजमुला मार्ग पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया।

संदिग्ध के पास से 614 ग्राम अवैध चरस बरामद

पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख संदिग्ध युवक अचानक घबरा गया और तेजी से मौके से भागने का प्रयास करने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 614 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

1 लाख से अधिक आंकी जा रही चरस की कीमत

बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 22 हजार 800 रुपए आंकी गई है। तस्कर की पहचान मुकेश राम (29) पुत्र बुद्धि राम निवासी चमोली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

More in Uncategorized

Trending News