Connect with us

उत्तराखण्ड

38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मिनी मैराथन दौड़ हुई आयोजित, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन

टनकपुर – 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर से बूम मन्दिर तक अंडर 14 बालक बालिका और ओपन बालक बालिका की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 300 प्रतिभागियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त दौड़ का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तहसीलदार जगदीश गिरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार , जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
मैराथन में ओपन बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर ललित द्वितीय स्थान पर सागर धोनी तृतीय स्थान पर अरुण राना, ओपन महिला प्रथम स्थान प्रार्थना, द्वितीय स्थान कोमल,तृतीय स्थान पर निशा रही।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और राष्ट्रीय खेलों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, सूरज पांडे, पवनेश पाटनी, रण बहादुर मल, विजय रावत,मनीषा,आशा, दीपक अधिकारी आनंदसिंह, नरेंद्र,चंद्र शेखर ओली,सुनील जोशी, राकेश जोशी, हीरा गिरि, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कौथिक-2026 में सीएम धामी, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

More in उत्तराखण्ड

Trending News