Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : यूनिवर्सिटी की बी.फार्मा छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम — पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। शहर के काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मृतका के पिता बिजली विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्रा ने इतना चरम कदम उठाया। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News