Connect with us

उत्तराखण्ड

पेपर लीक के 5 आरोपियों को मिली जमानत

देहरादून। पेपर लीक मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है कोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत मिल गई है। इन पांचों आरोपियों को कोर्ट ने एक-एक लाख के पर्सनल बांड पर कोर्ट से जमानत दी है। मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मास्टरमाइंड भी शामिल है।

बताया जा रहा था कि पेपर लीक के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध वसूली भी गई है। यह मामला उत्तराखंड के अब तक सबसे बड़े घोटालों में से एक है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में कोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत मिल गई है। एडीजे आशुतोष की कोर्ट में दो घंटे चली सुनवाई के दौरान इन पांचों आरोपियों को एक-एक लाख के पर्सनल बांड पर जमानत दी गई है।

कोर्ट ने गौरव चौहान, मनोज जोशी, बलवंत बौरीयल समेत 5 आरोपियों को जमानत दी है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के पास से किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं हुई है। साथ ही एसटीएफ कोई सबूत कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है। जिससे इन आरोपियों को जमानत मिलने का आधार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News