Connect with us

उत्तराखण्ड

पेपर लीक मामले में रद्द की गई वन दरोगा भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट

देहरादून। पेपर लीक मामले में रद्द हुई वन दरोगा भर्ती में दोबारा शारीरिक दक्षता नहीं होगी|अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 316 पदों के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा कराई जाएगी। 2023 में मार्च के दूसरे सप्ताह तक चयन आयोग लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है।

बताते चलें कि एसटीएफ की ओर से पेपर लीक कर नकल कराने की पुष्टि होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा, स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक भर्ती को रद्द कर दोबारा से लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया, लेकिन वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई थी। पर आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में दरोगा भर्ती के लिए अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके है।

लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने से भर्ती में गड़बड़ी हुई है| जिससे अब आयोग दोबारा से शारीरिक परीक्षा नहीं कराएगा। आयोग की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि वन दरोगा की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने पूर्व में यह परीक्षा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 'आरोग्य रथ' को दिखाई हरी झंडी।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News