Connect with us

Uncategorized

हवालात में PRD जवान की मौत मामले में आया बड़ा अपडेट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच

 

Suspicious Death of PRD Jawan in Lock-up Dehradun

देहरादून के हवालात में बंद पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण फांसी लगाना (Hanging ) बताया गया है।

हवालात में PRD जवान की मौत मामले में आया बड़ा अपडेट

28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की हवालात में संदिग्ध मौत हो गई थी। बता दें उन्हें शराब पीकर पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाने के जुर्म में गरफ्तार कर रायपुर पुलिस स्टेशन में बंद किया था। रतूड़ी का पोस्टमॉर्टम जांच एक्सपर्ट डॉक्टरों के एक पैनल से करवाया गया था। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण फांसी बताया है।

मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी मामले की जाँच

मृतक के परिजनों की आंशका के मद्देनजर साथ ही और साफ़ जानकारी पाने के लिए पुलिस ने पीआरडी जवान का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पूरे मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in Uncategorized

Trending News