Connect with us

उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता राजस्व गांव महा रैली को लेकर जोरदार उत्साह, सुबह से ही उमड़ी भीड़

प्रेम् सिंह दानू


बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही महा रैली को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली की शुरुआत से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि यह आयोजन एक विशाल महारैली का रूप लेने जा रहा है।
सुबह 10 बजे से पहले ही क्षेत्रवासी बिंदुखत्ता के विभिन्न इलाकों से पहुंचकर जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर परिसर में एकत्र होना शुरू हो गए थे। शुरुआती घंटों में ही लोगों की मौजूदगी लगातार बढ़ती चली गई और देखते ही देखते अच्छी-खासी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
रैली स्थल पर उत्साह का माहौल इस कदर बना हुआ है कि मंच से क्रांतिकारी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। ‘भारत माता की जय’ के जोरदार नारों के बीच “ले मसाले चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के” जैसे गीतों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया है। लोगों के चेहरों पर अपने गांव को राजस्व गांव बनाए जाने की उम्मीद और संघर्ष की झलक साफ दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर आज की महा रैली निर्णायक साबित हो सकती है। जिस तरह से शुरुआत में ही जनसैलाब उमड़ा है, उससे आयोजकों और आंदोलनकारियों में भी नया जोश देखने को मिल रहा है। रैली के आगे बढ़ने के साथ ही संख्या और बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News