Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चे का सम्मेलन, उन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएगी भाजपा-सिद्दीकी

हल्द्वानी। यहां आज भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चे का सम्मेलन हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से भारतीय जनता पार्टी को 2022 में वोट देने की अपील की।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार ने जिस तरह से उत्तराखंड में विकास के कार्य किए हैं। उन्हीं कार्यों को लेकर भाजपा जनता के बीच में जाएगी।

उन्होंने असदुद्दी ओवैसी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली और हैदराबाद में फेल हो चुके हैं। वह अब उत्तराखंड में आकर अपनी जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं, और वह आम जनता को लालच देकर वोटों को खरीदने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर भी जमाल सिद्दीकी ने निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर मुसलमानों को ओवैसी से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि जिस तरीक़े से आज़ादी के बाद सत्ता के नाम पर जिन्ना ने देश को बांटा था। वैसे ही असदुद्दीन ओवैसी आज सत्ता पाने की चाह में हिंदू और मुसलमान को बांटकर देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा असदुद्दीन ओवैसी जिन्ना के सेकंड वैरीअंट हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News