Connect with us

उत्तराखण्ड

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने की 70 विधानसभाओं के साथ वर्चुअल बैठक

रानीखेत । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं के शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं प्रदेश और केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं से भी अवगत कराया। साथ ही उन्हें जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आखिर क्यों भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है, क्योंकि यहां शीर्ष पर बैठा हमारा नेतृत्व अंतिम पंक्ति पर बैठे कार्यकर्ता से सीधा संवाद करता है। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी एक माध्यम होता है और हमारे लिए चुनाव जीतने के शस्त्र भी हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहना चाहता हूं, कि आप सब बूथ पर पार्टी की आत्मा बनें और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रण लें।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हर एक कार्यकर्ता के लिए पांच चीजें प्रमुख होती हैं, योग्यता, उपयोगिता, स्वीकार्यता, प्रभावशीलता, परिपक्वता। जिस भी कार्यकर्ता में ये पांचों गुण है वो पार्टी के लिए संपत्ति है। उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। मुझे विश्वास है कि भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच बताते रहने से ही हमें सफलता मिलेगी, पुनः जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

रानीखेत विधानसभा की बैठक विधानसभा प्रभारी गोविंद पिल्खवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों से वर्चुअल संवाद बहुत ही प्रेरणादायक रहा। निश्चित ही ये उत्साह नीचे तक सभी कार्यकर्ताओं में प्रवाहित होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपनी विधानसभा से भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ललित मेहरा द्वारा किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष भिकियासैण त्रिलोक सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष ताडी़खेत आनंद बुधानी, मंडल अध्यक्ष रानीखेत राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी, गोपाल उप्रेती, त्रिभुवन शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, सभासद चिलियानौला मदन कुवार्बी, मंडल महामंत्री भिकियासैंण संदीप खुल्बै, नगर कोषाध्यक्ष शंकर दत्त बुधौडी, नगर मंत्री प्रकाश कुवार्बी, खीम सिंह मेहरा, कामरान कुरैशी, अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा पांडे, किसान मोर्चा ललित मोहन पंत, अनुसूचित मोर्चा विपिन भार्गव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी, चंद्रप्रभा भगत, राम सिंह, प्रदीप बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, ललित मोहन, जितेंद्र पंत सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बलवंत सिंह रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News